बलिदान की कहानी | जानने अल्लाह

बलिदान की कहानी


Site Team

क्या आप जानते हैं कि पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पिता अब्दुल्लाह बलि चढ़ने वाले थे?

अब्दुल मुत्तलिब पर कर्इ साल बीत गए, अल्लाह ने उनकी दुआ को स्वीकार कर लिया, और उनकी अभिलाषा पूरी कर दी। चुनाँचे आपको दस बेटे प्रदान किए। उन्हें अल्लाह की नेमत का एहसास हुआ और वह बहुत प्रसन्न हुए। क्योंकि उनके बच्चे उनकी सहायता करेंगे, और उनके सहायक बनेंगे। इसलिए कि जाहिलियत के समय काल में शक्ति ही उनपर राज और शासन करती थी। शक्ति वाला कमज़ोर को खा जाता था। परंतु अब्दुल मुत्तलिब के चेहरे पर शोक छा गया। उन्हों ने अपनी मन्नत और इस वादा को याद किया कि यदि अल्लाह ने उन्हें दस बेटे प्रदान कर दिए तो वह अपने एक बेटे को बलिदान कर देंगे। अब्दुल मुत्तलिब ने अपने एक बच्चे को बलि देने का फैसला कर लिया, जैसाकि उन्हों ने अल्लाह से इसका वादा किया था। वह सोच विचार करने लगे कि अपने बच्चों में से किसे क़ुर्बान करें ? परंतु उन्हों ने इस मामले को अल्लाह पर छोड़ दिया। उन्हों ने अपने बेटों के बीचे क़ुर्आ अंदाज़ी की, लेकिन बड़े आश्चर्य का सामना हुआ, उनके सबसे छोटे और सबसे चहेते बेटे अब्दुल्लाह के नाम का क़ुर्आ निकला। चुनाँचे उन्हों ने दुबारा क़ुर्आ निकाला, परंतु प्रति बार अब्दुल्लाह के नाम का ही क़ुर्आ निकलता था।

Previous article Next article

Related Articles with बलिदान की कहानी

  • जीवित और मृत के बीच

    Site Team

    एक आदमी सब केलिए बोझ था अपने सहयोगियों, अपने पड़ोसियों अपने भाइयों,बल्कि अपने बच्चों केलिए भी, जी हाँ वह बेहिस्स

    09/02/2013 6100
  • बहे दूध पर रो मत

    डॉक्टर मुहम्मद अब्दुर्रहमान अल अरीफी

    कुछ लोगों का मानना हैं कि जिस लक्षण पर पालनपोषण हुआ है, और जिस स्वभाव के द्वारा लोगों के बीच जाना जा चुका

    04/02/2013 3826
  • संक्षिप्त बात कीजिए और बहस मत कीजिए

    Site Team

    कहते हैं कि सलाह देने वाला एक जल्लाद की तरह है l कोड़ा मारने वाले आदमी के कौशल के अनुसार दर्द रहता है l याद रखयेगा

    09/02/2013 4818
जानने अल्लाहIt's a beautiful day